Latest Movie :

शाहरुख-आलिया की 'Dear Zindagi' ने कमा तो लिए 100 crore, लेकिन...



बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'डियर जिंदगी' ने 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म की ये कमाई भारत और विदेश दोनों की कमाी को मिलाकर 100 करोड़ है। भारत में फिल्म ने 52.75 करोड़ रुपए और वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
भारत की कमाई के बारे में जानकारी तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए दी है। वर्ल्ड वाइड कमाई की जानकारी एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में दी गई है।


 भारत में फिल्म ने पहले वीकेंड में 32.50 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म भारत में 1200 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। USA-कनाडा के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई 27.45 करोड़ रही थी।
'डियर जिंदगी' की वर्ल्ड वाइड रिलीज डेट (भारत) 25 नवंबर थी और ये फिल्म यूनाइटिड स्टेट्स में अपनी वर्ल्ड वाइड रिलीज डेट से दो दिन पहले 23 नवंबर को रिलीज की गई थी।
गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया, शाहरुख के साथ अली जफर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी नजर आए। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर, गौरी खान और गौरी शिंदे हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्ले की गौरी शिंदे ने लिखा है। फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है।
Share this article :
 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. mad badshah - All Rights Reserved
Template Created by Creating Website Published by Mas Template
Proudly powered by Blogger